Home राष्ट्रीय 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में...

10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था फरार

21
0
A man carrying a reward of Rs 10,000 was arrested after he was absconding in an attempt to murder case.

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है।


पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर 30 जून को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी मुकेश रजन, निवासी ग्राम खेड़ा मेवदा, हाल बगियापुरा मैनाबसई, थाना सुमावली को ग्वालियर के यूनिवर्सिटी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम देने के साथ ही उसी दिन कोतवाली थाना क्षेत्र में भी फायरिंग कर हत्या के प्रयास की दूसरी घटना को अंजाम दिया था। दोनों मामलों में वह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। कोतवाली थाना के प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मुरैना ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।