Home बिहार बिहार में मानसून एक्टिव, 14 जिलों में बारिश-ठनका अलर्ट

बिहार में मानसून एक्टिव, 14 जिलों में बारिश-ठनका अलर्ट

17
0
Monsoon active in Bihar; alert issued for rain and lightning in 14 districts.

पटना: बिहार वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार रात से चल रही हवाओं ने तापमान में थोड़ी गिरावट लाई। आज यानी रविवार सुबह पटना समेत कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह बिहार के 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले एक से तीन घंटे के दौरान इन जिलों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह अरवल, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, शिवहर, समस्तीपुर, शेखपुरा, सीवान और वैशाली जिले के कई प्रखंड प्रखंडों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का असर है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं और रविवार को भी कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, पक्के मकान में शरण लें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

GNSU Admission Open 2026

किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में जाने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पुरैनी (76.2 मिमी) के बाद कटिहार के बरसोई (58.4 मिमी), बांका के शंभूगंज (54.4 मिमी), रोहतास के तिलौथू (41.8 मिमी) और पूर्वी चंपारण के बंजरिया (40.4 मिमी) में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मधुबन, धमदाहा, अमौर, कसबा, कदवा, चौसा, जलालगढ़, संग्रामपुर, उदाकिशुनगंज और करगहर सहित कई क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है