Home बिहार देश में पहली बार, सांसद सुधाकर सिंह ने पेश किया 2 साल...

देश में पहली बार, सांसद सुधाकर सिंह ने पेश किया 2 साल का रिपोर्ट कार्ड

76
0
For the first time in the country, MP Sudhakar Singh presented the 2-year report card.

बक्सर: बक्सर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने अपने संसदीय कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर जनता के सामने विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। दावा किया जा रहा है कि वह देश के पहले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक रूप से जनता के सामने रखा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन की बदौलत उन्हें संसद में क्षेत्र की आवाज बुलंद करने का अवसर मिला और उन्होंने हर सत्र में बक्सर, बिहार तथा देशहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सुधाकर सिंह ने बताया कि उनके प्रयासों से बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग, किसानों की समस्याओं, मक्का अनुसंधान केंद्र और विभिन्न सड़क एवं रेल परियोजनाओं जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि बक्सर केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थायी भूमि उपलब्ध कराई गई, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय को मंजूरी मिली और खेल प्रतिभाओं के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्वीकृति प्राप्त हुई।

GNSU Admission Open 2026

रिपोर्ट कार्ड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई और पर्यटन से जुड़ी कई उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। सांसद के अनुसार बक्सर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, नए रेलवे ओवरब्रिज, गंगा नदी पर नए पुल, ग्रामीण सड़क निर्माण और कई फोरलेन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। वहीं चौसा ताप विद्युत परियोजना, नए पावर हाउस, औद्योगिक निवेश और सिंचाई योजनाओं को भी क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया गया।

उन्होंने कहा कि डुमरांव मेडिकल कॉलेज निर्माण अंतिम चरण में है और जरूरतमंद मरीजों को इलाज दिलाने में भी लगातार सहयोग किया गया है। सांसद ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भी बक्सर को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विकास कार्यों की गति जारी रहेगी। उन्होंने जनता के स्नेह और विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए क्षेत्र की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।