Home बिहार बकरीद पर ‘धुरंधर’ के आगे फीके पड़े ‘सल्लू-शाहरुख’, ‘सोनू-मोनू’ की जोड़ी बनी...

बकरीद पर ‘धुरंधर’ के आगे फीके पड़े ‘सल्लू-शाहरुख’, ‘सोनू-मोनू’ की जोड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

107
0
On Bakrid, 'Sallu-Shah Rukh' paled in comparison to 'Dhurandhar', 'Sonu-Monu' duo became the center of attraction.

पटना: बकरा मंडी में ‘शाहरूख-सलमान’ की जगह इस बार ‘धुरंधर’ की धूम दिखी। ‘धुरंधर’ सिर्फ नाम से नहीं कीमत में भी है। ‘धुरंधर’ की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा है। ये राजाबाजार मंडी का हाल है। वहीं, बाजार समिति मुसल्लहपुर हाट स्थित बकरी मंडी में ‘सोनू-मोनू’ बकरे पर खरीदार फिदा हो रहे हैं। कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) 28 मई को है। पटना में कई जगहों पर बकरा बाजार सजा हुआ है। 40 किलो के आसपास के ‘सोनू-मोनू’ इस बार ‘सल्लू-शाहरूख’ पर भारी है। बकरों की कीमतों में हुए इजाफे से खरीदारों के हौसले पस्त हैं। बीते एक साल में बकरों की कीमत में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष तक आठ से दस किलो का बकरा 10 हजार रुपए में मिल जाता था, उसकी कीमत बढ़कर 30 हजार रुपए तक हो गई है।

बकरे की खरीदारी करने आ रहे लोग बकरे की बढ़ी कीमत से हैरान हैं। राजाबाजार के नुरूद्दीन ने बताया कि हर साल बकरीद के अवसर पर बकरों की कीमत 15 से 20 फीसदी तक बढ़ी जाती है। लेकिन, इस बार इसकी ढाई सौ से तीन सौ प्रतिशत तक इजाफा हो गया है। बकरीद के लिए बाजार गुलजार है। पटना के बकरा बाजार में छपरा के अशरफ कुरैशी ने कहा कि एक सप्ताह पहले बीस बकरा लेकर पटना आए थे। इनमें से चार बकरा बचा हुआ है। उनके पास अभी 50 किलो का बकरा बिकना बाकी है। इसकी कीमत 60 हजार रुपए है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए बकरों के अलावा राजस्थान के तोतापरी नस्ल, उत्तर प्रदेश के देशीला नस्ल के बकरे मौजूद है। पटना बाजार समिति के मोहम्मद गुलाब ने बताया कि यूपी के बलिया और कानपुर से काफी संख्या में बकरा आए। बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, जमुई, छपरा, गोपालगंज, आरा से भी बकरे पटना मंडी में लाए गए हैं।

GNSU Admission Open 2026
  • 15-20 हजार से लेकर 2 लाख तक के बकरे
  • राजा बाजार और बाजार समिति में सजी मार्केट
  • बकरी मंडी में यूपी से आए बकरे की खरीदारी
  • मंडी के अलावा मोहल्लों में घूम कर भी बेच रहे

बकरा मंडी में आए कारोबारी पटना के मुस्लिम बहुल मोहल्लों में घूम-घूमकर बकरों की बिक्री कर रहे हैं। कारोबारी 4 से 5 बकरों को लेकर मोहल्लो में घूम रहे हैं। बाजार समिति के बकरा मंडी के मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि आलमगंज, सुल्तानगंज, सब्जीबाग सहित कई मोहल्लों में बकरों की बिक्री कर रहे हैं। तेज गर्मी के कारण बकरा बाजार में दिन की जगह शाम में ज्यादा चहल-पहल नजर आ रही है। राजा बाजार बकरा बाजार और बाजार समिति स्थित बकरा बाजार में 15-20 हजार के शुरुआती रेंज से लेकर पौने दो से दो लाख रुपए तक के बकरे बिकने के लिए आए हैं। सबसे ज्यादा हाई रेंज का बकरा उत्तर प्रदेश के बलिया से आया है। यहां सौ किलो के बकरा की कीमत 1.75 लाख रुपए और गोपालगंज से 90 किलोग्राम के बकरे की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।