एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रहा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। फिल्म के राइट्स की चल रही लड़ाई के बीच, खबर आईं कि लीड स्टार्स में से एक, परेश रावल ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। खबर यह भी थी कि उन्होंने अपना साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपये 15 परसेंट ब्याज के साथ वापस भी कर दिया है। हालांकि परेश ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में इस मामले पर खुलकर बात की है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, जब उन्होंने फिल्म में परेश रावल के भविष्य के बारे में साफ करने के लिए प्रियदर्शन से संपर्क किया, तो फिल्ममेकर, जो इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त डायरेक्ट करने वाले हैं, ने कहा, ‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है।’
यह पहली बार नहीं है जब परेश के फिल्म छोड़ने की खबर सामने आई है। 2025 में, अक्षय कुमार ने कथित तौर पर फिल्म से परेश रावल के अचानक जाने के बाद उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये का केस किया था। हालांकि, बाद में परेश रावल के प्रोजेक्ट में वापस आने से मामला सुलझ गया था। इससे पहले शुभंकर मिश्रा से बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया था कि यह फिल्म अभी नहीं बन रही है। उन्होंने कहा, ‘हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है। मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं, ‘वेलकम’ बना ली। थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। अभी एक साल तो नहीं हैं।
उसके बहुत सारे इश्यू हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनों (एक्टर्स) साथ नहीं हैं।’ आपको बता दें कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ शुरू से ही लीगल मुश्किल में फंसी हुई है। प्रोडक्शन हाउस सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ केस किया, जिसमें दावा किया गया कि साजिद नाडियाडवाला के पास सिर्फ एक फिल्म के रीमेक के राइट्स थे। हालांकि निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाया। पहली फिल्म ‘हेरा फेरी’ फिल्म, जो 2000 में रिलीज हुई थी, इस पर सेवन आर्ट्स ने आरोप लगाया कि नाडियाडवाला ने 2006 में सीक्वल फिर हेरा फेरी बनाकर और फिर फिल्म के अधिकार अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के समझौते का उल्लंघन किया।







