Home बिहार कहीं आंधी-बारिश तो कहीं हीटवेव का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

कहीं आंधी-बारिश तो कहीं हीटवेव का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

177
0
Rain and storms wreak havoc, while heatwaves continue, with alerts issued in several districts.

पटना: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में जहां आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और औरंगाबाद जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार तापमान में और बढ़ोतरी होने की आशंका है, जिससे लू की स्थिति गंभीर हो सकती है।

वहीं पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। 22 मई को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपलगंज, साारण, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतमाढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 मई को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों को छोड़कर बाकी जिलों मे बारिश और वज्रपात का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 मई को उत्तर ओर उत्तर पूर्व बिहार में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

25 और 26 मई को उत्तर, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व बिहार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बिहार में सबसे अधिक गर्मी कैमूर में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं डेहरी में 43 डिग्री और औरंगाबाद में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार छपरा में 40.2 डिग्री, गया में 39.2 डिग्री, बक्सर में 39.9 डिग्री और शेखपुरा में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर बिहार के जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पूर्णिया में 36.2 डिग्री, फारबिसगंज में 37.2 डिग्री और दरभंगा में 35.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण-पश्चिम बिहार में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी हुई है। लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।