Home बिहार 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, Narendra Modi और Amit Shah...

7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, Narendra Modi और Amit Shah के शामिल होने की संभावना

109
0
7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, Narendra Modi और Amit Shah के शामिल होने की संभावना

पटना:। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट का पहला विस्तार 7 मई को प्रस्तावित है। इस बार शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उनके संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान में हेलीपैड सहित सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय भी प्रधानमंत्री के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन वे समारोह में नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में अब कैबिनेट विस्तार के मौके पर उनके आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दलों के बीच संभावित हिस्सेदारी की भी चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के लगभग 15 और जदयू के 14 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। पहले से मौजूद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को जोड़कर जदयू का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा। वहीं सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और अन्य सहयोगियों से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कैबिनेट में पुराने और अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता मिलने की बात सामने आ रही है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुंगेर और खगड़िया दौरा भी प्रस्तावित है, जहां वे धार्मिक और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

GNSU Admission Open 2026