Home बिहार पानी को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत...

पानी को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में रेफर

56
0
A young man was attacked with a knife in a dispute over water, and was referred in critical condition.

मछली मंडी में सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर हुआ झगड़ा, इलाके में तनाव

कैमूर जिले के मोहनिया में पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मछली मंडी में स्थित एक सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान दिनेश चौधरी के रूप में हुई है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष के प्रिंस कुमार ने बताया कि मछली मंडी के दुकानदारों द्वारा सामूहिक रूप से बिजली बिल का जुर्माना भरा गया था। जब वह सबमर्सिबल से पानी भरने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर चार-पांच लोगों ने मिलकर दिनेश चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ पर गंभीर चोटें आईं। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि घायल के पीठ पर दो गहरे जख्म हैं, जो करीब 2-3 सेंटीमीटर के हैं। प्राथमिक उपचार और टांके लगाने के बाद फेफड़ों में आंतरिक चोट की आशंका को देखते हुए उन्हें सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि चाकूबाजी की घटना संज्ञान में आई है, हालांकि अभी तक पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। परिजनों द्वारा बताए गए आरोपियों के घर पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपी फरार पाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

GNSU Admission Open 2026