Home बिहार BPSC TRE-4 जल्द जारी: 46,882 पदों पर भर्ती, सितंबर में परीक्षा; नियमों...

BPSC TRE-4 जल्द जारी: 46,882 पदों पर भर्ती, सितंबर में परीक्षा; नियमों में बड़ा बदलाव

160
0
BPSC TRE-4 जल्द जारी: 46,882 पदों पर भर्ती, सितंबर में परीक्षा; नियमों में बड़ा बदलाव

पटना। बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की अधिसूचना जारी करने जा रहा है। आयोग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 46,882 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच प्रस्तावित है। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल से शुरू हो सकती है। इस बार आवेदन प्रणाली में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होगा। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जिला चयन से जुड़ा है। अब अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय ही राज्य के सभी 38 जिलों का विकल्प भरना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार सीमित जिलों का चयन करता है और मेरिट के आधार पर उसे अन्य जिला आवंटित होता है, तो उसका चयन निरस्त किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अधिकतम विकल्प भरने की सलाह दी गई है। फीस भुगतान की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। इस बार उम्मीदवारों को पहले शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय होगा। पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी—वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR), प्रोफाइल अपडेट और मुख्य आवेदन फॉर्म। आयोग ने सुझाव दिया है कि अभ्यर्थी पहले से OTR और प्रोफाइल तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके। यह भर्ती चार विभागों में की जाएगी, जिनमें शिक्षा विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग शामिल हैं। विभिन्न कक्षाओं के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के पदों पर यह बहाली की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026