Home बिहार नीतीश कुमार के बाद नितिन नवीन का भी इस्तीफा; सस्पेंस खत्म करने...

नीतीश कुमार के बाद नितिन नवीन का भी इस्तीफा; सस्पेंस खत्म करने को सरावगी से भेजा लेटर

163
0
After Nitish Kumar, Nitin Naveen also resigns; Saraogi sends letter to end suspense

पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपनी विधायकी छोड़ दी है। उन्होंने सोमवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना देने के लिए विधानसभा भेजा। संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंप दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को ही नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा की सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा मुझे दिया था। आज मैंने विधानसभा जाकर इसे अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंप दिया। 

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संजय सरावगी के माध्यम से बांकीपुर विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन का इस्तीफा मिला है। हमने इसे स्वीकार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। बिहार की राजनीति दोनों नेताओं का काफी योगदान रहा। आगे भी दोनों बिहार और देश के लिए काम करते रहे हैं। दोनों नेताओं के साथ काफी लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दोनों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब वह दिल्ली जाकर राज्यसभा की सदस्यता का शपथ ग्रहण करेंगे। बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक रहे नितिन नवीन अब पूरी तरह से क्रेंद्र की राजनीति पर फोकस कर पाएंगे। 


भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा। 

GNSU Admission Open 2026