सासाराम (रोहतास)। सासाराम पहुंचे पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सासाराम स्थित मां ताराचंडी धाम में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन करना उनका सौभाग्य है और उन्होंने समाज में भाईचारा, सौहार्द और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने बिहारवासियों को चैत नवरात्र की शुभकामनाएं भी दिया।
मंत्री दीपक प्रकाश ने राज्यसभा चुनाव में विजयी उनके पार्टी के गठबंधन वाले उम्मीदवारों को एनडीए की एकजुटता का परिणाम बताया। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे बिहार के विकास के मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगे। विपक्ष के हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि नवरात्र जैसे पावन पर्व में सकारात्मक बातें ही होनी चाहिए। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि माता से कामना है कि समस्त मानवता के कल्याण और समाज में भाईचारे बढ़े।







