Home बिहार घरेलू एलपीजी गैस को लेकर पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

घरेलू एलपीजी गैस को लेकर पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

59
0
Congress workers took to the streets in Patna over domestic LPG gas.

पटना: घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर गुरुवार को राजधानी पटना में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और गैस सिलेंडर लेकर विरोध जताया, जिससे शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हु


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घरेलू गैस की आपूर्ति में भारी कमी हो गई है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गैस संकट गहराता जा रहा है और सरकार इस पर ध्यान देने में विफल साबित हो रही है। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन भी किया और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। राजेश राम ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की रसोई पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और गैस की कमी से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं

GNSU Admission Open 2026


प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, आम लोगों ने भी गैस की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है