एनडीए की जीत विकास और मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर: दीपक प्रकाश

सासाराम (रोहतास)। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र व बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने राजनीतिक सरगर्मी के बीच एक बड़ा बयान दिया है। काराकाट पहुंचे दीपक प्रकाश ने चुनावी रुझानों और एनडीए की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में जो माहौल दिख रहा है, वह स्पष्ट रूप से एनडीए की भारी जीत का संकेत है। राज्य सभा की पांचों सीट पर हुई जीत पर उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी और विकास की जीत हुई है। दीपक प्रकाश ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के भरोसे को देते हुए कहा कि यह जीत कहीं न कहीं नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है। जनता ने विकास को प्राथमिकता दी है, जिसके कारण एनडीए का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
आम लोगों के बीच सरकार के प्रति जो सकारात्मक संदेश गया है, उसी का परिणाम आज सबके सामने है। मंत्री दीपक प्रकाश ने कह कि आज जो भी सफलता मिल रही है, वह जनता के अटूट प्रेम और आशीर्वाद की वजह से संभव हुई है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार और आम जनता के बीच एक बहुत ही बेहतरीन तालमेल बना है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है। लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे। आम जनता के बीच एक अच्छा संदेश गया है जो भविष्य के लिए सुखद है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA