Home बिहार सिपाही राय की शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सिपाही राय की शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

57
0
सिपाही राय की शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सासाराम (रोहतास): नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसियेशन के तत्वाधान में बुधवार को सामाजिक न्याय और सामाजिक बदलाव के लिए ढोग-दकोसला, अंध-विश्वास मिटाने के लिए अपना सारा जीवन समर्पित करने वाले समाजवादी नेता सिपाही राय की शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिमेसन जिला रोहतास अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं सत्यनारायण स्वामी के संचालन में बीपी मेडम स्मारक परिसर में शोक सभा व श्रृद्धांजलि अर्पित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसियेशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पाण्डेय एलोन द्वारा दारा सिपाही राम को माल्यार्पण कर किया गया, तथा उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पोजलि अर्पित कर नमन किया। शोक श्रद्धांजलि सभा में एसोसियेशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पाण्डेय एलोन ने बताया कि सिपाही राम समाजवाद के पुरोधा थे वे जीवन भर मानवता की सेवा और राष्ट्र सेवा साधना में लगे रहे, समाजबादी आन्दोलन में कई बार जेल गये। वही एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह ने बताया की सिपाही राम अपना सारा जीवन शोषितों और वंचितों के हक हकूक के लिए लड़ते रहें, वे जाति तोड़ो -सबको जगाओ, पाखंड मिटाओ के साथ-साथ मृत्युभोज के बहिष्कार के लिए हमेशा कार्यक्रम करते रहते थे। अन्य वक्ताओं में लाल साहेब सिंह एवं, जगरोपन सिंह, रामचन्द्र ठाकुर डी० डी० यादव पूर्व प्राचार्य मृत्युजय सिंह, कामता प्रसाद सहित अन्य लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

GNSU Admission Open 2026