Home बिहार अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

63
0
अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

मोहनिया (कैमूर)। दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के समीप ओवरब्रिज पर स्पंज आयरन (लोहा गलाने वाला सामान) लदा एक ट्रक पीछे से आए दूसरे ट्रक की टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक ब्रिज से नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। ट्रक चालक मो. हुसैन जो झारखंड का रहने वाला है, ने बताया कि वह टाटा से सतारिया (जौनपुर) की ओर स्पंज लोड लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह ओवरब्रिज पर ही पलट गया। चालक ने बताया कि अगर ट्रक ब्रिज से नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और जान बचना मुश्किल हो जाता। घटना की सूचना मिलते ही NHAI की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। ट्रक हटाने के दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों का परिचालन भी रोका गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना मोड़ ओवरब्रिज पर अक्सर तेज रफ्तार और भारी वा

GNSU Admission Open 2026