Home बिहार बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की ई-मेल से धमकी, सुरक्षा एजेंसियों...

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की ई-मेल से धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

56
0
An email threatens to bomb the Bihar Assembly, sparking panic among security agencies

बड़ी खबर बिहार की राजधानी से से सामने आ रही है, जहां बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा को उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय तुरंत अलर्ट मोड में आ गया और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल विधानसभा परिसर पहुंचने का निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस, विशेष शाखा और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा परिसर के हर कमरे, गलियारे और आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर के कोने-कोने की बारीकी से जांच की ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। इस दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई और आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। वहीं, ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि मेल मिलते ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी को दी गई। उन्होंने बताया कि डीजीपी ने खुद बैठक कर मामले को गंभीरता से लिया है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026