Home बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव बने अमित कुमार ‘आर्या’

चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव बने अमित कुमार ‘आर्या’

74
0
Amit Kumar 'Arya' becomes Secretary of Chamber of Commerce

सासाराम (रोहतास)। चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास इकाई के द्वारा समाजसेवी एवं युवा उद्यमी अमित कुमार आर्या’ को संस्था का सचिव मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्होंने संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

नवमनोनीत सचिव अमित कुमार ‘आर्या’ ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक दायित्व नहीं बल्कि संस्था द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स का मुख्य उद्देश्य जिले के व्यापार और उद्योग को सशक्त बनाना, व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा युवाओं को व्यापार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि यह संस्था सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा, राहत कार्य तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से चैंबर ऑफ कॉमर्स समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

GNSU Admission Open 2026