पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने घोषणा की है कि समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
जानकारी के मुताबिक, अभी प्रिंस राज पासवान को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है और दो महीने बाद होने वाली अगली कार्यकारिणी बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह फैसला संगठन को मजबूत करने और नई पीढ़ी के नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति के तहत लिया गया है। प्रिंस राज पासवान इससे पहले समस्तीपुर से सांसद रह चुके हैं और पार्टी के युवा चेहरों में उनकी गिनती होती है।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर साफ हो सकती है। फिलहाल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि प्रिंस राज पासवान के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।







