Home बिहार पटना सिटी में युवक की घेरकर हत्या, इलाके में सनसनी; कानून-व्यवस्था पर...

पटना सिटी में युवक की घेरकर हत्या, इलाके में सनसनी; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

10
0
A young man was surrounded and killed in Patna City, creating a sensation in the area; questions raised about law and order.

पटना : पटना सिटी में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलमगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीतू कुमार के रूप में हुई है, जो आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीतू कुमार मूल रूप से आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट बैरियर के पास स्थित बिस्कोमान गोलंबर के समीप प्यारेलाल का बाग इलाके में एक किराए के मकान में रहता था। घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जीतू कुमार जब गायघाट बैरियर के समीप से गुजर रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, अपराधियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आननफानन में गंभीर रूप से घायल जीतू कुमार को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया। हालांकि, जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026