Home बिहार बिहार में युवक की संदिग्ध मौत, लव अफेयर एंगल समेत कई बिंदुओं...

बिहार में युवक की संदिग्ध मौत, लव अफेयर एंगल समेत कई बिंदुओं पर जांच

102
0
Suspicious death of youth in Bihar, investigation on many points including love affair angle

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हंथसारगंज गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो सुबोध महतो का पुत्र था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अंकित कुमार का शव उसके ही घर में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

GNSU Admission Open 2026

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकित कुमार का किसी लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले यानी बुधवार की देर शाम उसकी उस लड़की से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। परिवार का अनुमान है कि इसी बात से आहत होकर अंकित ने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को खंगाल रही है।

मृतक के छोटे भाई आनंद कुमार ने बताया कि होली के दिन घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे लोग वापस लौटे तो देखा कि अंकित का शव पंखे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जाता है कि अंकित कुमार हाजीपुर के गुदरी इलाके में एक बैटरी की दुकान में काम करता था और अपने परिवार की मदद करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे असली वजह क्या थी।

GNSU Admission Open 2026