Home बिहार रोहतास:NH 19 पर भीषण सड़क हादसा: 1 की मौ/त, 20 घायल

रोहतास:NH 19 पर भीषण सड़क हादसा: 1 की मौ/त, 20 घायल

107
0
रोहतास: NH 19 पर भीषण सड़क हादसा: 1 की मौ/त, 20 घायल
  • गयाजी जा रही दर्शनार्थियों से भरी वैन खड़े कंटेंट से टकराई

रोहतास। बिहार के रोहतास रोहतास जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे ने 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहें है। घटन डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एनएच 19 पर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वाराणसी से गया जा रही दर्शनार्थियों से भरी ट्रैवलर वैन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 23 यात्री सवार थे, जिनमें 20 यात्री चेन्नई के रहने वाले थे, जबकि 3 यात्री वाराणसी के थे। सभी लोग गया जी में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में चेन्नई के योगा मास्टर यम रामवो की मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि बस चालक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन बाकी यात्रियों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। घायलों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायल यात्री कयाल कन्ना ने बताया कि वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के समेत 20 लोग चेन्नई से गयाजी स्थित बौद्ध गया और विष्णु पद मंदिर दर्शन के लिए जा रहें थे। इसके लिए वाराणसी से वैन बुक कर गया जी जा रहें थे तभी अचानक जोरदार टक्कर हुई और अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है। वही हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी घायलों को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। वही पुलिस ने मृतक से शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026