Home बिहार नीट छात्रा को धमकियों के बाद घर पर लगे CCTV, बिहार पुलिस...

नीट छात्रा को धमकियों के बाद घर पर लगे CCTV, बिहार पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

200
0
Bihar Police beefs up security after NEET student's home gets CCTV installed after threats

जहानाबाद: जहानाबाद की चर्चित नीट छात्रा संदिग्ध मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा मामले की जांच जारी है, लेकिन इसी बीच छात्रा के परिजनों को लगातार धमकियां मिलने लगी हैं। पर्चा के माध्यम से दो बार मिली धमकियों के बाद पुलिस प्रशासन की नींद टूटी और सुरक्षा के मद्देनज़र घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।

परिजन दावा कर रहे हैं कि अब तक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर पर दो बार धमकी भरी पर्चियां फेंकी जा चुकी हैं, जिससे परिवार में तनाव और भय व्याप्त है। परिवार ने बताया कि पहली धमकी भरी पर्ची 14 फरवरी को उनके घर के परिसर में पाई गई थी। इसके कुछ दिनों बाद 17 फरवरी को फिर एक पर्ची फेंकी गई। इस पर्ची में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई थी कि मामले को आगे न बढ़ाया जाए। पर्ची में लिखा था ‘ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मर जाएगा।’ इस तरह की धमकियों ने परिवार के सभी सदस्यों को बेहद भयभीत कर दिया है। परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

GNSU Admission Open 2026

सुरक्षा बढ़ाने के लिए परिजनों ने अपने घर के मुख्य द्वार, आंगन और आसपास के हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे घर के आस-पास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान संभव हो सकेगी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ की जा रही है और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि धमकियों के पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो।




GNSU Admission Open 2026