पटना। पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के दौरान देर रात जमकर बवाल और छात्र संगठनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की खबर सामने आई है। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा। बताया जा रहा है कि सिटी एसपी पटना मध्य, पीरबहोर थाना पुलिस और आसपास के कई थानों की संयुक्त टीम ने विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में सघन छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान मिंटो छात्रावास से आठ छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार छात्रों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। छात्र संघ चुनाव को लेकर परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।







