65 % आरक्षण और शराब बंदी को लेकर छाया रहा मुद्दा
पटना । बिहार विधानसभा के बारहवें दिन आज विपक्ष ने जम कर हंगामा किया। आरक्षण मुद्दे को लेकर विपक्ष के सभी नेताओं ने सदन का वर्कआउट करते हुए सदन से बाहर निकल गए नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष का कहना हैं कि सरकार 65% आरक्षण लागू करे। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर सवाल उठाया है और 65% आरक्षण की मांग करने लगे।
वही भाकपा माले के नेता ने कहा की सरकार आरक्षण को सिर्फ जनता को दिखाने के लिए लाती है, लेकिन जब उसे लागू नहीं करना रहता है तो कोर्ट में भेज दिया जाता है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि आरक्षण को लेकर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। वही बिहार विधानसभा सत्र के बारहवें दिन बिहार में शराबबंदी को लेकर भी मुद्दा छाया रहा। विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर ही बिहार में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में रहने वाले लोग ही शराब का सेवन करते। आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने जेडीयू और बीजेपी पर शराब कारोबार का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और बीजेपी मिल कर बिहार में अवैध शराब का कारोबार कर रही है।







