Home मनोरंजन पलाश मुछाल की फिल्म में दिखेंगी सलमान खान की को-स्टार, पोस्ट से...

पलाश मुछाल की फिल्म में दिखेंगी सलमान खान की को-स्टार, पोस्ट से किया बड़ा खुलासा

93
0
Salman Khan's co-star will be seen in Palash Muchhal's film, a big revelation was made through the post.

एंटरटेनमेंट डेस्क: बीते दिन पलाश मुछाल के लिए काफी मुसीबतों भरे गुजरे। पहले महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटी फिर उन पर पैसों को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगे। मगर अब पलाश अपने विवादों को पीछे छोड़ अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान दे रहें हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक पलाश जल्द ही अपना अपकमिंग प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं।

महाशिवरात्री के दिन अपने पोस्ट में तरन ने बताया कि पलाश एक मुंबई बेस्ड थ्रिलर सीरीज लाने वाले हैं। जिसमें एक्ट्रेस डेजी शाह और एक्टर श्रीयस तलपड़े नजर आएंगे। हालांकी अब तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया। मेकर्स ने भी अब तक फिल्म की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी मगर पलाश ने पोस्ट शेयर कर के इन रिपोर्टस पर मौहर लगा दी है। पोस्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। फिल्म में  लीड केरेक्टर्स के नाम डेजी शाह और श्रीयस तलपड़े सामने आए हैं।

GNSU Admission Open 2026

रिपोर्टस के मुताबिक श्रीयस एक आम आदमी के किरदार में नजर आएंगें। अब तक फिल्म की   सिर्फ इतनी ही जानकारी शेयर की गई है। फिल्म की बाकी कास्ट,स्टोरी लाइन ,रिलीज डेट कुछ भी मेकर्स ने रिवील नहीं किया। पलाश ने आखिरी बार राजपाल यादव की फिल्म ‘अर्ध’ को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राजपाल यादव,रुबीना दिलैक मुख्य किरदारों में थे।फिल्म एक गरीब परिवार की जिंदगी के संघर्ष को  दिखाया गया था। वहीं ‘काम चालू है’ में भी उन्होंने बतौर डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म में भी राजपाल यादव लीड केरेक्टर में थे और उनके साथ एक्ट्रेस जिया मानेक थीं।  

GNSU Admission Open 2026