Home खेल अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

101
0
Afghanistan won the toss and decided to bowl first

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के 28वें मुकाबले में टॉस जीतकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद राशिद ने कहा बाद में बल्लेबाजी करना बहुत बेहतर होगा। हमने पिछले गेम से सीखा, हमने क्रिकेट का सबसे अच्छा गेम खेला, बदकिस्मती से हारने वाली टीम का हिस्सा बने।

अपने देश का विश्वकप में प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है, हमें आगे बढ़ते रहना है और देश के लिए खेलना है। टीम में एक बदलाव है फजलहक फारूकी बाहर हो गए और जियाउर रहमान शरीफी एकादश में शामिल है। वहीं यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम लड़के आत्मविश्वास से भरपूर हैं। यह एक अलग गेम है, और हम एक अलग प्लान लेकर आए हैं। हम पहले बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं, पहले दो ओवर कुछ करेंगे, हम यह चुनौती स्वीकार करते हैं।

GNSU Admission Open 2026

दोनों टीमें इस प्रकार है:

अफगानिस्तान एकादश:- राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जदरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और जियाउर रहमान शरीफी।

संयुक्त अरब अमीरात एकादश: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह।

GNSU Admission Open 2026