Home बिहार राहुल गांधी की पूरी राजनीति अराजक व नकारात्मक : मंगल पाण्डेय

राहुल गांधी की पूरी राजनीति अराजक व नकारात्मक : मंगल पाण्डेय

130
0
मंगल पाण्डेय,स्वास्थ्य मंत्री
  • देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अराजकता पैदा करना नेता प्रतिपक्ष का मकसद

पटना। बजट सत्र के दौरान संसद में घटे घटनाक्रम की स्वास्थ्य व विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि श्री गांधी की पूरी राजनीति अराजक व नकारात्मक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से आहत होकर अनर्गल प्रलाप नेता प्रतिपक्ष हो करते हैं। श्री पाण्डेय ने कहा है कि राहुल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का संसद में जो उत्तेजना भरा आचरण रहा है, उससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी स्वयं लोकतांत्रिक प्रक्रिया, शुचिता, संवैधानिक मर्यादा और संसद की नियमावली को नहीं मानते हैं। देश में अविश्वास व अराजकता पैदा करना उनका मकसद है। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह का अपमानजनक और शर्मनाक व्यवहार आज तक नहीं देखा गया है। राहुल गांधी का संसदीय आचरण अराजकता का प्रतीक है। बजट सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी जार्ज सोरेस के टूलकिट का हिस्सा बन कर देश की संवैधानिक संस्थाओं व लोकसभा अध्यक्ष पर अनर्गल हमला कर देश की छवि को आघात पहुंचाते रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का रवैया मानो यह हो कि जो उनके मन में आएगा, वही करेंगे। देश और बाहर जाकर भारत के लोकतंत्र को बदनाम करना उनकी आदत बन गई है। इसी प्रवृत्ति का परिणाम है कि उनकी पार्टी चुनाव दर चुनाव हार रही है,फिर भी राहुल गांधी सबक नहीं सिख रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026