Home बिहार संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर से ढ़ाई करोड़ रूपये की...

संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर से ढ़ाई करोड़ रूपये की संपत्ति की लूट

145
0
Property worth Rs 2.5 crore looted from the house of a retired principal of Sanskrit College

मधुबनी। बिहार में मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र में अपराधियों ने संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. दयाकांत झा के घर डाका डालकर करीब ढ़ाई करोड़ रूपये की संपत्ति की लूट ली। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार की देर रात 24 की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने गजहारा गांव निवासी और संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. दयाकांत झा के घर पर धावा बोला।

इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर डॉ. दयाकांत झा के परिवार के सभी सदस्यों को अपने कब्जे में लिया। अपराधियों ने इसके बाद घर से पांच लाख रूपये, 55 भर सोना,साढ़े तीन किलो चांदी,12 रत्ती डायमंड समेत ढ़ाई करोड़ रूपये की संपत्ति लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के लिये अपराधियों ने फरार होने के क्रम में फायरिंग की।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज तिवारी, मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार,जयनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राघव दयाल एवं ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। डॉग स्क्वाड की टीम को भी जांच के लिये बुलाया गया है। डीआईजी श्री तिवारी ने बताया कि लूट कांड में संलिप्त अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

GNSU Admission Open 2026