Home बिहार बक्सर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बक्सर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

182
0
Buxar Civil Court receives bomb threat

बक्सर। बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आ रही है जहां बक्सर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में हो गई है।, व्यवहार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पूरे जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गई और न्यायालय परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम अविनाश कुमार, सीडीपीओ गौरव कुमार पांडे सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने न्यायाधीशों से मुलाकात कर पूरी जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मौके पर बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वाड की टीम को तैनात किया गया। टीम द्वारा न्यायालय के प्रत्येक कक्ष, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के परिसर की गहन जांच की गई।

GNSU Admission Open 2026

जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है। सूचना किस माध्यम से प्राप्त हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी छानबीन की जा रही है। साइबर टीम भी मामले की जांच में जुटी है। वही प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026