छपरा। बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना की पुलिस ने कुआं से एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि लक्ष्मणचक से इदिलपुर जानेवाली सड़क किनारे पानी भरे कुआं से एक युवती का शव बरामद किया गया है।
मृतक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। आशंका है कि सम्भवतः हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के नीयत से शव को कुंआ में फेंक दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।







