Home राष्ट्रीय विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 251 जोड़ों का विवाह...

विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 251 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

172
0
Marriages of 251 couples were solemnized under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme.

कांकेर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत मंगलवार को कांकेर जिले में 251 जोड़ों का विवाह समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। गोविन्दपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक आशाराम नेताम शामिल हुए। उन्होंने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर योजना के अंतर्गत प्रत्येक दंपति को शासन की ओर से 35 हज़ार रुपये की उपहार सामग्री तथा परिवहन व्यय के लिए एक हज़ार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की गई। विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत का काम कर रही है, जिससे उनकी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक सम्पन्न हो पा रहा है। उन्होंने इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रमों को सामाजिक सद्भाव बढ़ाने वाला बताया। इस विशेष समारोह में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ उत्सव का माहौल रहा, जहां लोग धुन पर थिरकते नजर आए। कांकेर के कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने इस आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस योजना को पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंच सके।

GNSU Admission Open 2026