Home बिहार फाइनेंस कंपनी में चोरी का प्रयास, चोरों के हाथ नहीं लगा कैश

फाइनेंस कंपनी में चोरी का प्रयास, चोरों के हाथ नहीं लगा कैश

121
0
Attempted theft at a finance company, but thieves failed to find the cash.

रोहतास। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के प्रकाश पेट्रोल पंप के समीप मनी बॉक्स नामक फाइनेंस कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि इस दौरान चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही। बताया जाता है कि बैंक में उस दौरान कैश नहीं था जिससे चोरों के मंसूबे पर पानी फिर गया। बैंक में कैश नहीं मिलने पर चोरी ने बैंक में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को नुकसान पहुंचाया, साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिए सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए। बैंक मैनेजर सुनील कुशवाहा ने बताया कि आज सुबह जब वो अपने ऑफिस पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ था। और बैंक के अंदर के खिड़की टूटी हुई थी।उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा सभी लॉकर तोड़ दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि बैंक में किसी प्रकार की कैश नहीं थी लेकिन सभी लॉकर को तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी समान की चोरी नहीं हुई है। मैनेजर ने बताया कि इसकी सूचना तत्काल 112 पुलिस टीम को दी गई। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026