Home बिहार नीतीश ने पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के...

नीतीश ने पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

94
0
Nitish inspected the newly constructed building of the Animal Husbandry Directorate and the State Level Resource and Training Centre.

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार वेटनरी कॉलेज कैम्पस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊँचा करायें। साथ ही परिसर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने कहा कि भवन अच्छा बना है। यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि सरकार कृषकों एवं पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, निदेशक, पशुपालन उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026