Home बिहार ज्वेलर्स दुकान से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने युवक को मारी...

ज्वेलर्स दुकान से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने युवक को मारी गोली

182
0
25 lakh rupees looted from jeweler's shop, criminals shot a youth

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव मुख्य चौक पर स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियार से लैस अपराधी सरेआम दुकान से करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद भागने के दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सुधीर सोनी नामक युवक को गोली मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों द्वारा 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर छानबीन शुरू कर दी।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस लूट और फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026