Home राष्ट्रीय पुलिस चेकिंग के दौरान भाग रहा वाहन पलटा, महिला समेत दो की...

पुलिस चेकिंग के दौरान भाग रहा वाहन पलटा, महिला समेत दो की मौत

177
0
A fleeing vehicle overturned during police checking, killing two people, including a woman.

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गौरी बाजार क्षेत्र के रामपुर चौराहे के पास शुक्रवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान भाग रहा एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिहार राज्य में पंजीकृत एक चार पहिया वाहन को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन वाहन चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। बताया जाता है कि भागते समय वाहन देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र स्थित रामपुर चौराहे के पास अनियंत्रित हो गया और सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया।

GNSU Admission Open 2026

दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026