Home बिहार सीएम नीतीश ने भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को चेक एवं...

सीएम नीतीश ने भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

19
0
CM Nitish honored Indian team player Anu Kumari by presenting her a cheque and a shawl.

नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रूपये का चेक

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। सुश्री अनु कुमारी प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही है। भारतीय टीम को विजय बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने सुश्री अनु कुमारी को बधाई एवं शुभकामना देते हुये कहा कि वह इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलती रहे और राज्य एवं देश का नाम रौशन करती रहे।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि यह सभी लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार की एक साधारण घर की बेटी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’ योजना के तहत पदक जीतने वाले राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सुश्री अनु कुमारी बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं और वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। खिलाड़ी अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रतीक चिन्ह (क्रिकेट का बल्ला और बॉल) भेंट किया। अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि उनके सहयोग से हम सब आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुये हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

बिहार में खेल इफ्रास्ट्रक्चर का बहुत अच्छा विकास हुआ है, जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। देशभर में खेल के क्षेत्र में बिहार की प्रशंसा होने लगी है जिससे हम सभी को गर्व महसूस होता है। बाहर के आनेवाले खिलाड़ी जब बिहार से खेलकर जाते है तो बिहार की प्रशंसा करते हैं। मुख्यमंत्री श्री कुमार के कार्यों की सभी जगह तारीफ हो रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, प्रशिक्षक श्रीमती शिका सहित अन्य लोग मौजूद थे।

GNSU Admission Open 2026