Home अंतरराष्ट्रीय जापान, बंगलादेश के बीच रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर समझौता

जापान, बंगलादेश के बीच रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर समझौता

118
0
Japan, Bangladesh sign agreement on transfer of defence equipment and technology

मास्को। जापान और बंगलादेश ने रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी जापानी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी। मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “तीन फरवरी को बंगलादेश के ढाका में, जापान की राजदूत सैदा शिनिची और बंगलादेश के मुख्य सलाहकार कार्यालय के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एस एम कामरुल हसन ने जापान सरकार और बंगलादेश सरकार के बीच रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता तीन फरवरी से प्रभावी हो गया। बयान में कहा गया कि यह समझौता दोनों देशों के बीच हस्तांतरित किए जाने वाले रक्षा उपकरणों एवं प्रौद्योगिकी के प्रबंधन के लिए एक कानूनी संरचना स्थापित करता है जिसका उद्देश्य संयुक्त रूप से निर्धारित परियोजनाओं को लागू करना है, जिनमें वे परियोजनाएं भी शामिल हैं जो अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा में योगदान करती हैं। बयान में यह भी कहा गया कि यह समझौता रक्षा उपकरणों एवं प्रौद्योगिकी के तीसरे पक्षों को हस्तांतरण या उनके दुरुपयोग पर उचित नियंत्रण सुनिश्चित करेगा।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026