Home बिहार शांतिपूर्ण माहौल में इंटर की परीक्षा शुरू, 50 हजार से अधिक छात्र...

शांतिपूर्ण माहौल में इंटर की परीक्षा शुरू, 50 हजार से अधिक छात्र छात्राएं शामिल

114
0
Intermediate exams begin in a peaceful atmosphere, with over 50,000 students taking part.

रोहतास। आज से बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई है। बिहार में इस बार 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वही रोहतास जिले में भी इंटर की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दे की रोहतास जिले में इस बार 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। वही कदाचार मुक्त परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाएगए हैं। सभी परीक्षा केदो पर केंद्राधीक्षक के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के समीप की फोटो स्टेट एवं साइबर कैफे की दुकानों को परीक्षा अवधि तक बंद करने का दिशा निर्देश दिया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्र के 200 परिधि तक बीएनएस की धरा 163 लागू किया गया है। वही परीक्षा के प्रथम दिन सभी केदो पर भारी भीड़ देखी गई। परीक्षार्थी के साथ अभिभावक भी परीक्षा केंद्र पर अपने बच्चों के साथ नजर आए। वही परीक्षा हॉल में नकल को रोकने के लिए छात्रों की पूरी तरह से तलाशी लेकर परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। इधर भीड़ को देखते हुए सासाराम में यातायात व्यवस्था सुचारू करने को लेकर भी जिला प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया निरीक्षण

GNSU Admission Open 2026

रोहतास जिले के सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इधर परीक्षा शुरू होने के बाद रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं एसपी रोशन कुमार ने सासाराम मुख्यालय के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो। जिला पदाधिकारी द्वारा केंद्राधीक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने समयबद्ध प्रवेश, अनुशासन, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था तथा अभिलेख संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वही पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए परीक्षा अवधि के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

कई छात्राएं परीक्षा से हुई वंचित

वही इंटर की परीक्षा की पहली पाली में देर से पहुंची छात्राओं को परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया गया, जिस वजह से छात्राएं रोती बिलखती नजर आई। बता दे की डेहरी प्रखंड के रामारानी बालिका विद्यालय में कुल 9 छात्राओं को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। जिसका मुख्य कारण परीक्षा हॉल में देरी से पहुंचना था। रोती बिलखती छात्राओं ने बताया कि जाम की समस्या की वजह से वह लेट पहुंची और किसी तरह दीवार कूद कर परीक्षा हॉल में पहुंची तो वहां की केन्द्राधीक्षक ने उन्हें बाहर कर दिया। वही परीक्षा केंद्र के बाहर कई छात्राएं रोती बिलखती नजर आई। इधर गर्भवती महिला छात्रा को देरी से केंद्र पहुंचने पर परीक्षा से वंचित कर दिया गया।

GNSU Admission Open 2026