Home बिहार बिहार: राहुल गांधी पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बजट पर भी...

बिहार: राहुल गांधी पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बजट पर भी साधा निशाना

132
0
Bihar: Minister Pramod Chandravanshi takes a dig at Rahul Gandhi, also targets the budget

पूर्णिया: बिहार सरकार के सहकारिता तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने पूर्णिया के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक बताते हुए इसे बिहार और देश के लिए विकासोन्मुखी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग—किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं—को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि को बजट का मुख्य स्तंभ बनाया गया है।

मंत्री चंद्रवंशी ने पटना और बनारस में विमान मेंटेनेंस सेंटर खोलने की घोषणा को बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को तकनीकी पहचान मिलेगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पर्यावरण मंत्री के तौर पर उन्होंने सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं की सराहना की और कहा कि घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने से बिजली पर निर्भरता घटेगी और बिहार शून्य उत्सर्जन की दिशा में आगे बढ़ेगा।

GNSU Admission Open 2026

बजट में टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने की योजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर सूत से लेकर कपड़ा निर्माण की व्यवस्था से लागत कम होगी और भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनेंगे। जैविक खेती और पशुधन विकास से जुड़े प्रावधानों से अगले पांच वर्षों में करोड़ों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मखाना बोर्ड के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि इससे बिहार के मखाना उत्पाद को वैश्विक पहचान मिलेगी और राज्य के किसानों को सीधा फायदा होगा। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता की नजर में विश्वसनीय पार्टी नहीं रही है। “जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं, वहां कांग्रेस का नुकसान हुआ है,” यह कहते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के हमलों से भाजपा और मजबूत होती है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का भरोसा अटूट है और विपक्ष के आरोपों का कोई असर नहीं पड़ता।

GNSU Admission Open 2026