Home राजनिति भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अजीत पवार के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अजीत पवार के निधन पर दी श्रद्धांजलि

230
0
BJP President Nitin Naveen pays tribute to Ajit Pawar on his demise

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हादसे में आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से श्री पवार के परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री नवीन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि श्री पवार के बारामती में हुए एक भीषण विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद है।

श्री अजीत पवार ने दशकों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए, महाराष्ट्र के विकास और जनहित को निरंतर प्राथमिकता दी और हमेशा ज़मीन से जुड़े रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। शोक की इस घड़ी में एनडीए पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। श्री नवीन ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि भारतीय राजनीति के लिए आज का दिन बहुत दुःखद है।

GNSU Admission Open 2026

श्री पवार के निधन से हम सभी आज मर्माहत हैं और उनके परिवार के प्रति एवं महाराष्ट्र की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री पवार ने महाराष्ट्र के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया। आज उनके निधन से राजनीतिक जगत ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र का एक-एक परिवार दुखी है। हम सब भाजपा और राजग की तरफ से अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

GNSU Admission Open 2026