Home राष्ट्रीय अडानी समूह देश में ही करेगा वाणिज्यिक विमानों का निर्माण, ब्राजील की...

अडानी समूह देश में ही करेगा वाणिज्यिक विमानों का निर्माण, ब्राजील की कंपनी से हुआ करार

197
0
Adani Group to manufacture commercial aircraft in the country itself, agreement signed with Brazilian company

नयी दिल्ली। अडानी समूह ने देश में ही वाणिज्यिक विमानों के निर्माण के लिए ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर के साथ मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष राजवंशी और एम्ब्रेयर कमर्शियर एविएशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्जन मायर ने यहां उड़ान भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू और अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अडानी की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किये। करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर क्षेत्रीय हवाई परिवहन के लिए छोटे विमान बनाएंगी जो 80 से 150 सीट वाले विमान होंगे और टीयर-2 और टीयर-3 के शहरों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शुरुआती चरण के तहत सभी कलपुर्जे बाहर से आयेंगे और देश में सिर्फ असेम्बली होगी। बाद में घरेलू स्तर पर भी कलपुर्जों का निर्माण आरंभ होगा। विमानों के निर्माण के साथ, आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने, बिक्री बाद की सेवाएं और पायलटों का प्रशिक्षण भी समझौते का हिस्सा है।

अडानी ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि अगले एक-दो महीने में समझौते की बड़ी बातें जैसे असेम्बली लाइन के लिए स्थान का चयन, संयुक्त उपक्रम में हिस्सेदारी, निवेश, किस विमान का निर्माण होना है आदि बातों पर फैसला हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक-दो स्थानों का चयन हो चुका है जहां साथ-साथ काम शुरू हो जायेगा, हालांकि उन्होंने इन स्थानों के नाम बताने से इनकार कर दिया। श्री मायर ने कहा कि आरंभ में एम्ब्रेयर के मौजूदा विमानों में से ही किसी एक का निर्माण किया जायेगा और इसके लिए मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला का इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए इस समझौते में काफी संभावनाएं हैं। श्री अडानी ने कहा कि उनकी कंपनी किसी संकीर्ण दायरे में सीमित रहे बिना यह समझौता कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी विमान से शुरुआत होगी, यह मांग पर निर्भर करेगा।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026