Home बिहार राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

168
0
A program was organized on National Girl Child Day.

सासाराम। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास द्वारा शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर राजकीय कृत मध्य विद्यालय फजलगंज में पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन एवं जागरूकता कार्यक्रम तथा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मिशन समन्वयक फरहत दुर्रानी एवं केंद्र प्रशासक, आफरीन तरनुम, वन स्टॉप सेंटर द्वारा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को मुख्य रूप से बालिकाओं बेटियों के महत्व, समान अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला सशक्तिकरण केंद की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, कुमारी मेघा द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, सही निर्णय लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल की बालिकाओं के साथ स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण एवं 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ सभी बालिकाओं को दिलाया गया है।

GNSU Admission Open 2026

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, डॉ फरहत दुर्रानी द्वारा सभी छात्राओं को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव है। वही पेंटिंग प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त स्कूल बैग एवं मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अल्पाहार दिया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिका सम्मिलित रही

GNSU Admission Open 2026