Home बिहार सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

126
0
District administration on alert regarding Saraswati idol immersion

सासाराम। सरस्वती पूजा–2026 के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देशानुसार डेहरी अंचल अंतर्गत सभी प्रमुख प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ SDRF की विशेष टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे विसर्जन के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

GNSU Admission Open 2026

विसर्जन स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना अथवा आपात सहायता की आवश्यकता होने पर जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06184-226093 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है

GNSU Admission Open 2026