सासाराम। सासाराम स्थित प्रबुद्ध मित्र संघ ट्रस्ट के दोनों संस्था पी आई टी एम डिग्री कॉलेज और प्रबुद्ध विद्यालय मुरादाबाद में सरस्वती पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें संस्था के संस्थापक डाॅ. चण्द्रमा सिंह और कुमारी निर्मला देवी भी शामिल हुईं।
डिग्री कॉलेज के सभी शिक्षक छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. पी आई टी एम डिग्री कॉलेज में बीसीए औऱ लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई को लेकर संस्था के नए भवन में और भी बहुत सारे विषयों की भी व्यवस्था की गई। जहां छात्र छात्राओं ने बड़े ही भक्ति भाव के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना की गई।
वही प्रबुद्ध विद्यालय, मुरादाबाद में भी छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। संस्था के संस्थापक डॉक्टर चंद्रमा सिंह ने बताया कि शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना दोनों ही शिक्षण संस्थानों में बड़े ही धूम धाम से साथ किया गया। उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर छात्र छात्राओं में भी उत्साह देखा गया। सभी छात्र छात्राओं ने विधिवत तरीके से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।







