Home बिहार सासाराम में स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम का आयोजन

सासाराम में स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम का आयोजन

165
0
Startup dialogue program organized in Sasaram

सासाराम। जिला पदाधिकारी रोहतास के कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग वार्ता एवं इज ऑफ डुईंग विजनेस अन्तर्गत स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त रोहतास के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला बैंक समन्वयक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैक ऑफ इंडिया, बिहार ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, रोहतास एवं स्टार्टअप सेल के समन्वयक नितीश कुमार दूबे उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी स्टार्टअप संस्थापकों से उनका परिचय, कार्यप्रणाली, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिये गये। जिला पदाधिकारी द्वारा नवाचार आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी । उन्होने बताया कि बिहार स्टार्टअप निति के तहत सरकार द्वारा अब 25 लाख तक की सहायता देने हेतु कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम संपन्न होने के उपरान्त सभी स्टार्टअप संस्थापक जिला उद्योग केन्द्र, रोहतास में पहुंचकर महाप्रबंधक से सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर स्टार्टअप संस्थापक धर्मेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार, लोकरंजन, आदित्य कुमार एवं मनोज राज उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026