Home राजनिति कांग्रेस का मनरेगा को लेकर राष्ट्रीय संवाद में 25 राज्यों के श्रमिक...

कांग्रेस का मनरेगा को लेकर राष्ट्रीय संवाद में 25 राज्यों के श्रमिक लेंगे हिस्सा

186
0
Workers from 25 states will participate in Congress's national dialogue on MNREGA.

खरगे-राहुल देशभर के मनरेगा श्रमिकों के साथ करेंग संवाद

नयी दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना-मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने 22 जनवरी को एक राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया है जिसमें देश के करीब 25 राज्यों से मनरेगा श्रमिक तथा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और मनरेगा को खत्म करने से हो रहे नुकसान पर व्यापक चर्चा करेंगे। कांग्रेस रचनात्मक विभाग के प्रमुख संदीप दीक्षित ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन कई इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा लोगों को अधिकार के रूप में मिला है लेकिन भाजपा सरकार ने इस अधिकार को छीना है और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और इसकी बहाली के लिए देशव्यापी आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मनरेगा में काम किया है उनके विचार से रू ब रू होने के मद्देनजर गुरुवार को यहां जवाहर भवन में संवाद कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मनरेगा से जुड़े देशभर से आये लोग चर्चा करेंगे और आगे के लिए रणनीति बनाएंगे।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 25 राज्यों से मनरेगा के रूप में काम करने वाले श्रमिकों के साथ ही मनरेगा के लिए काम करने वाले लोग भी शामिल होंगे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मनरेगा श्रमिकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा को बदलकर भाजपा जिस नए एक्ट (वीबी-जी राम जी) को लाई है, उसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। कई राज्यों और जिलों में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। आखिर सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों पर हमला किया है। पंचायत के लोग इस कार्यक्रम में बताएंगे कि किस तरह से मनरेगा ने उनकी मदद की है और उनके गांवों में विकास कार्य हुआ है इन सब मुद्दों पर इसमें चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मनरेगा योजना कोविड के समय में करोड़ों लोगो के लिए एक संजीवनी बनी थी। मनरेगा ने लोगों के मन में अपनी जगह बना ली थी। ऐसे में हमने तमाम ऐसी संस्थाओं से संवाद किया जो किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करते रहे हैं। संवाद और चर्चाओं में एक ही बात निकल कर आई है कि लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मनरेगा पर संवाद होगा और जो कार्यकर्ता हैं वे अपने विचार रखेंगे। ये वो लोग हैं, जिन्होंने अपने गांव में मनरेगा का इस्तेमाल कर सड़कें, स्कूल, पंचायत भवन, तालाब, वॉटर हार्वेंस्टिंग के प्लांट बनाए हैं। ये सभी वो लोग हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से और मनरेगा के सहयोग से देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंचायतों ने खुद तय कर अपनी समृद्धि और विकास के लिए काम किया और सरकार उनके साथ खड़ी रही। मोदी सरकार इस पूरी प्रक्रिया को नष्ट कर रही है।

GNSU Admission Open 2026