Home लाइफस्टाइल केला से हेयर मास्क: 3000 रुपए के स्पा से पहले बाल बनें...

केला से हेयर मास्क: 3000 रुपए के स्पा से पहले बाल बनें सिल्की और मजबूत

177
0
Banana Hair Mask: Get silky and strong hair before a ₹3,000 spa.

लाइफ स्टाइल: बालों को सिल्की-सॉफ्ट और मजबूत बनाने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर जाकर हेयर स्पा करवाती हैं, जिसमें 3000 रुपए तक खर्च हो जाता है। हालांकि यह खर्च हर किसी के लिए संभव नहीं होता, और बार-बार इसे करना आर्थिक रूप से मुश्किल भी है। लेकिन अब आप बिना महंगे स्पा के भी अपने बालों को नेचुरली मजबूत और सिल्की-स्मूथ बना सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. शोभना के आसान घरेलू नुस्खे के जरिए बालों की मजबूती और प्राकृतिक चमक दोनों हासिल की जा सकती है।

इस प्रक्रिया में तीन आसान स्टेप्स शामिल हैं। सबसे पहले बालों की मालिश करनी होती है। इसके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों के रेशों में गहराई तक जाकर प्रोटीन के नुकसान को रोकता है। इससे बाल अंदर से मजबूत और लचीले बनते हैं। साथ ही स्कैल्प पर तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

GNSU Admission Open 2026

दूसरे स्टेप में बालों को स्टीम देना होता है। मालिश के लगभग एक घंटे बाद बालों को स्टीम करें। यह बालों की क्यूटिकल्स को ओपन करता है और ड्राई हेयर जैसी समस्याओं से बचाता है। खासकर अगर आपके बाल बहुत फ्रिजी और उड़े-उड़े रहते हैं, तो स्टीमिंग बेहद जरूरी है।

अंतिम स्टेप में केले का मास्क लगाना होता है। एक पका हुआ केला मैश करें और इसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की लंबाई में लगाकर 40 मिनट तक छोड़ दें, फिर जेंटल शैंपू से धो लें।

इस सरल लेकिन प्रभावी नुस्खे से आपके बाल नेचुरली कंडीशन होंगे, जड़ से मजबूत बनेंगे, डैंड्रफ कम होगा और दोमुंहे बालों की समस्या भी घटेगी। साथ ही बालों में प्राकृतिक चमक और सिल्की-स्मूथनेस भी लौट आएगी। यह तरीका पूरी तरह से केमिकल फ्री है और हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुरक्षित है।

GNSU Admission Open 2026