Home राष्ट्रीय शेयर बाजार अपडेट: IFCI और Oracle में तेजी के संकेत, निवेशकों को...

शेयर बाजार अपडेट: IFCI और Oracle में तेजी के संकेत, निवेशकों को फायदा हो सकता है

155
0
Stock Market Update: IFCI and Oracle show bullish signs, investors may benefit

नयी दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में बीते शुक्रवार को लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद एक बार फिर रौनक लौट आई। वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितताओं के बावजूद चुनिंदा दिग्गज कंपनियों में हुई जोरदार खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 187.64 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 83,570.35 अंक पर बंद हुआ। सत्र के दौरान एक समय सेंसेक्स 752 अंक से ज्यादा उछलकर 84,134.97 अंक तक भी पहुंच गया था। वहीं एनएसई निफ्टी 28.75 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 25,694.35 अंक पर बंद हुआ। पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के शेयर में देखने को मिली, जो 5.67 फीसदी उछल गया। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। इन शेयरों में आई मजबूती ने बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर कुछ प्रमुख शेयर दबाव में भी रहे। इटर्नल, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की बढ़त सीमित रही।

GNSU Admission Open 2026

तकनीकी संकेतकों के आधार पर जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान दिख रहा है, उनमें Federal Bank, Angel One, IndiaMART Intermesh, Zen Technologies, IFCI, Oracle और Infosys प्रमुख हैं। इन सभी शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जिसे बाजार विशेषज्ञ तेजी का मजबूत संकेत मान रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर ने Eternal, Asian Paints, Sun Pharma, Maruti Suzuki, ITC, NTPC और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है। इसका अर्थ है कि इन शेयरों में आने वाले दिनों में दबाव और गिरावट देखने को मिल सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा दौर में चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर फोकस रखना जरूरी है। वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के आधार पर बाजार की चाल तय होगी, इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर रणनीति बनानी चाहिए।

GNSU Admission Open 2026