बुलावायो में आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। सातवें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डीएलएस यानि डकवर्थ लुइस पद्धति के तहत 18 रन से बाजी मारने में कामयाब रही।
बुलावायो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 48.4 ओवरों में दस विकेट खो कर 238 रन बनाने में कामयाब हुई।. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अभिज्ञान कुंडु सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 112 गेंदों में 80 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया.
भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए जब बांग्लादेश की टीम मैदान में उतरी तब रुक रुक कर लगातार बारिश होती रही. जिसकी वजह से उसे आखिरी में जीत के लिए 29 ओवरों में 165 रनों का लक्ष्य मिला. मगर बांग्लादेश इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 28.3 ओवरों में 146 रनों पर ऑल आउट हो गई.







