Aniruddhacharya shares 3 home remedies for strong hair

लाइफस्टाइल: सोशल मीडिया पर ‘पूकी बाबा’ के नाम से मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक नया वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति उनसे बालों के झड़ने और मजबूत बालों के उपाय को लेकर सवाल पूछता है, जिसके जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने ऐसा दावा किया कि लोग हैरान रह गए। उन्होंने साफ कहा कि बालों का सबसे बड़ा दुश्मन शैंपू है और बाजार में मिलने वाले शैंपू–कंडीशनर में मौजूद केमिकल्स ही बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं।

अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी शैंपू का इस्तेमाल नहीं किया और यही कारण है कि उनके बाल आज भी घने, मजबूत और घुंघराले हैं। उनका मानना है कि केमिकल युक्त उत्पाद बालों को ऊपर से भले ही चमकदार बना दें, लेकिन अंदर से कमजोर कर देते हैं। इसलिए बालों की असली जरूरत नेचुरल चीजें हैं, न कि महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

वीडियो में उन्होंने बालों की देखभाल का एक देसी नुस्खा भी साझा किया। उन्होंने कहा कि पंसारी की दुकान से सूखा आंवला, शिकाकाई और रीठा खरीदें। इन तीनों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को रातभर पानी में भिगो दें और अगले दिन उसी पानी से बाल धोएं। चाहें तो इस मिश्रण को कुछ देर बालों में लगाकर भी रखा जा सकता है। उनके मुताबिक इस उपाय से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बालों का झड़ना कम होता है और घुंघराले बाल भी स्वस्थ बने रहते हैं।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि हर व्यक्ति के बालों की प्रकृति अलग होती है, इसलिए एक ही उपाय सब पर समान रूप से असर नहीं करता। फिर भी अनिरुद्धाचार्य का यह देसी नुस्खा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ इसे कारगर बता रहे हैं तो कुछ इसे महज घरेलू टोटका मान रहे हैं।